रायपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम स्थापना दिवस आज

रायपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम स्थापना दिवस आज, मिलन समारोह और सम्मान कार्यक्रम भी होगा आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा रायपुर द्वारा प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को सायं 5:00 बजे कर्मचारी भवन, गौरव पथ, रायपुर में किया जाएगा।इस अवसर पर पेंशनर्स साथियों का मिलन समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें संगठन के सदस्य एकत्र होकर बीते एक वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

समारोह में जिला अध्यक्ष श्री पंकज नायक, प्रांतीय महामंत्री श्री उमेश मुदलियार, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र उमाठे एवं जिला संरक्षक श्री विजय झा सहित कई प्रमुख वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।कार्यक्रम के दौरान संगठन द्वारा सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे तथा नए वरिष्ठ साथियों का सम्मान भी किया जाएगा।संगठन ने सभी पेंशनर्स साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

यह जानकारी एसोसिएशन के जिला सचिव श्री बेनी राम गायकवाड़ ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?