विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के नन्हे छात्रों ने शिक्षा गीत पर दी आकर्षक प्रस्तुति

विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के नन्हे छात्रों ने शिक्षा गीत पर दी आकर्षक प्रस्तुति विधायक भावना बोहरा के हाथों हुए सम्मानित

पण्डरिया- विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शिक्षा गीत पर दी गई प्रस्तुति को उपस्थित जनसमुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सराहा गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंचीय प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना की।शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया तथा उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती भावना बोहरा के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। अतिथियों ने छात्रों को धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य , नगरपालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पार्षदगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों, छात्र छात्राओं, गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू, एबीईओ रामचंद्र साहू, विकास खंड स्रोत समन्वय राममुरारी यादव, खेल अधिकारी अश्वनी कुमार चंद्राकर, संकुल समन्वयक रघुनंदन गुप्ता, शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना ने बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।शाला प्रवेश उत्सव के इस भव्य आयोजन ने शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें नई पहचान दिलाने का कार्य किया।

शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे, शिक्षक सत्येंद्रनाथ प्रताप सिंह, श्रीमती लता चांदसे श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?