लॉटरी से 10 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास, महापौर ने सौंपे अलॉटमेंट पत्र

लॉटरी से 10 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास, महापौर ने सौंपे अलॉटमेंट पत्र

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा एएचपी घटक के तहत निर्मित आवासों के आवंटन की प्रक्रिया लगातार जारी है। सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी और गोकुल नगर में बने किफायती एवं आकर्षक आवासों के लिए शहरवासियों से लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।इसी क्रम में इस माह गोकुल नगर में 1, सरस्वती नगर में 7 तथा मां कर्मा बोरसी में 2 आवासों के लिए कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया गया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, रंजीता पाटिल एवं कार्यपालन अभियंता सुश्री विनिता वर्मा की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कर हितग्राहियों को आवंटन पत्र सौंपे।लॉटरी प्रक्रिया में हितग्राहियों ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया, जिससे प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। निगम प्रशासन ने बताया कि पूर्ण राशि जमा होने के बाद हितग्राहियों को आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा।इस दौरान महापौर श्रीमती बाघमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकानों में केवल पात्र हितग्राही ही निवास करेंगे।

यदि कोई आवास किराये पर देता पाया गया तो निगम द्वारा आवंटन निरस्त करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम में दीपक संचेती, हिमांशु बेलेंद्रे (सीएलटीसी), रामदास साहू सहायक ग्रेड-03 सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?