15 मई को गांधी मैदान में सजेगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, देशभर के कवि करेंगे शिरकत

15 मई को गांधी मैदान में सजेगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, देशभर के कवि करेंगे शिरकत

कवर्धा। साहित्य, संस्कृति और हास्य का अनूठा संगम एक बार फिर कवर्धा में देखने को मिलेगा। सांस्कृतिक साहित्य उत्सव समिति के तत्वावधान में 15 मई को ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिलेभर के साहित्य प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।समिति के अनुसार पिछले वर्ष कार्यक्रम को मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद इस बार आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

देश के विभिन्न राज्यों से ख्याति प्राप्त हास्य एवं व्यंग्य कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक हास्य, व्यंग्य और सामाजिक संदेशों की रसधारा में सराबोर करेंगे। साथ ही स्थानीय कवियों और साहित्यकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।आयोजन की तैयारियों के बीच समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh से सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि साहित्य और संस्कृति समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं तथा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।इसके बाद समिति के सदस्यों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Vijay Sharma से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा लगातार साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनता जा रहा है तथा हास्य कवि सम्मेलन जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और वैचारिक समृद्धि का संचार करते हैं।

इस अवसर पर उनके हाथों कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।वहीं पूर्व सांसद Abhishek Singh एवं पंडरिया विधायक Bhawna Bohra ने भी आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य किसी भी समाज की आत्मा होता है और ऐसे आयोजनों से हिंदी साहित्य को नई ऊर्जा मिलने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हिंदी साहित्य, भाषा और सांस्कृतिक चेतना के प्रति लोगों में रुचि जागृत करना भी है।

समिति ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साहित्य और हास्य के इस महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?