नया रायपुर में छत्तीसगढ़ कलार समाज का ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान समारोह, 500 शिक्षक और प्रतिभावान छात्र सम्मानित

रायपुर /छत्तीसगढ़ कलार समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा द्वितीय वर्ष ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नया रायपुर के सत्य साईं हॉस्पिटल में हुए इस गरिमामय समारोह में शिक्षकों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवंत सिन्हा, कोषाध्यक्ष नवीन सिन्हा, सचिव छवि गजेंद्र, प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ देवेंद्र डड़सेना ने किया।
20 सितंबर को आयोजित इस समारोह में करीब 500 शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिनमें शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा,खादी एवं ग्राम उद्योग कैबिनेट मंत्री राकेश पांडे,प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज,नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के साथ समाज के अन्य विशेष पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने बताया”ये हमारे कलार समाज का बहुत ही गौरवपूर्ण कार्यक्रम रहा है, ये द्वितीय वर्ष है। इस बार पाँच सौ शिक्षक और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जिन्होंने खेल में अपनी प्रतिभा दिखायी, उन्हें सम्मान दिया गया।”
