धनोरा बाबा दरबार में कुंवार नवरात्रि की तैयारियां तेज कलश स्थापना से लेकर दुर्गा अष्टमी हवन और विसर्जन शोभायात्रा तक होंगे धार्मिक आयोजन

धनोरा बाबा दरबार में कुंवार नवरात्रि की तैयारियां तेज कलश स्थापना से लेकर दुर्गा अष्टमी हवन और विसर्जन शोभायात्रा तक होंगे धार्मिक आयोजन

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा, दुर्ग में कुंवार नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्रि के दौरान दरबार में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि 11 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे पंडित विनय शर्मा द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी। वहीं 15 अक्टूबर गुरुवार को पंचमी के अवसर पर विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

18 अक्टूबर रविवार को शाम 4 बजे से दुर्गा अष्टमी हवन का आयोजन होगा। इसके बाद 19 अक्टूबर सोमवार को शाम 4 बजे से विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन शाम 8 बजे माता रानी की आरती होगी। इसके पश्चात गुलाब साहू एवं हेमंत साहू की मंडली द्वारा माता सेवा की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतिदिन सुबह-शाम माता रानी की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

751 रुपये में ज्योति प्रज्वलित कराने की सुविधा दरबार में माता रानी के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कराने के इच्छुक श्रद्धालु गुलाब किराना स्टोर, धनोरा में संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित करा सकते हैं। ज्योति शुल्क 751 रुपये मात्र रखा गया है।

दरबार प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व के सभी धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।यह जानकारी बाबा दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?