ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पिता और दो मासूम बच्चों ने मौके पर तोड़ा दम

बलौदाबाजार में रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पिता और दो मासूम बच्चों ने मौके पर तोड़ा दम

बलौदाबाजार। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग पर मंसा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2 बजे की है।

ग्राम खैरताल निवासी रामचंद्र ध्रुव अपनी 16 वर्षीय बेटी निहारिका ध्रुव और 12 वर्षीय बेटे टोमेश ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार आए हुए थे। बताया जा रहा है कि परिवार पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालने आया था। काम पूरा होने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम रवान के मंसा चौक के पास एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रामचंद्र ध्रुव (39 वर्ष), उनकी बेटी निहारिका ध्रुव (16 वर्ष) और बेटे टोमेश ध्रुव (12 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई की।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ग्राम खैरताल में शोक का माहौल है।

मृतकों के नाम:1. रामचंद्र ध्रुव (39 वर्ष), निवासी ग्राम खैरताल।

2. निहारिका ध्रुव (16 वर्ष), पिता रामचंद्र ध्रुव।

3. टोमेश ध्रुव (12 वर्ष), पिता रामचंद्र ध्रुव।सभी मृतक थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम खैरताल के निवासी थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?