स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत, उजड़ गया परिवार

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत, उजड़ गया परिवार

दशगात्र कार्यक्रम से गांव लौट रहे थे पति-पत्नी, पहले पति ने अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, रायपुर में इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत।

दुर्ग/पाटन। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक द्रोणाचार्य साहू अपनी पत्नी तामेश्वरी साहू के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव भुरकुनी लौट रहे थे।

इसी दौरान पाटन के महामाया चौक से आगे अमलेश्वर रोड पर सुलभ शौचालय के पास सामने से आ रही स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?