विजयादशमी पर दुर्ग पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, हर्ष फ़ायर कर सुख-शांति की कामना

विजयादशमी पर दुर्ग पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, हर्ष फ़ायर कर सुख-शांति की कामना

दुर्ग, 2 अक्टूबर 2025विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया और सुख-शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पूजन में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक ने भाग लेकर माता से आशीर्वाद लिया।

दशहरा पर्व पर बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप शस्त्रों की पूजा की जाती है। पूजा के पश्चात परंपरा के अनुसार पुलिस अधिकारियों द्वारा हर्ष फायर किया गया और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण:इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्री चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री विनोद मिन्ज एवं रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट (यातायात), निरीक्षक केशवराम कोशले (थाना प्रभारी मोहन नगर), निरीक्षक तापेश्वर नेताम (थाना प्रभारी दुर्ग), निरीक्षक राजकुमार लहरे (थाना प्रभारी पद्मनाभपुर), उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे (चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा), उप निरीक्षक (एमटी) जगदीश राम भगत (प्रभारी वाहन शाखा), सउनि श्री पुरूषोत्तम यादव एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शस्त्र पूजन का यह पारंपरिक आयोजन पुलिस विभाग में आस्था, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बनकर उभरा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?