प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, महिलाओं ने दिखाया एकजुटता का संदेश

प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, महिलाओं ने दिखाया एकजुटता का संदेश रायपुर। 6 अक्टूबर 2025, सोमवार — राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति कौशल्या देवी साय का महिला प्रकोष्ठ यादव समाज रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा पुष्प मालाओं और आरती थाल से आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने समाज की एकता, शिक्षा, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और समाज के उत्थान हेतु मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?