देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार — वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार — वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आमजन को कट्टा दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माँ शारदा ट्रेडर्स, जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर लोगों को डरा रहा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वैशाली नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी की पहचान सुबेदार सिंह यादव पिता रामजीत सिंह (उम्र 52 वर्ष), निवासी मकान नंबर 11551/4, कैलाश नगर, थाना जामुल के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 347/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?