राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा ने मुख्यमंत्री एवं संगठन के प्रति जताया आभार
दुर्ग।छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं संगठन द्वारा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा को दायित्व प्रदान किया गया है।इस अवसर पर राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं संगठन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“मुझे जो दायित्व प्रदान किया गया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और समाज के सर्वांगीण विकास की भावना के साथ निभाऊँगा। अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे।”उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समग्र विकास की दिशा में अग्रसर है और वे इस अभियान को गति देने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर स्थानीय समाजजन, समर्थक एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और फूलमालाओं से स्वागत किया।
