असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों पर दुर्ग पुलिस की करारी कार्रवाई 6 आरोपी धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार, 32 असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने दुर्ग पुलिस का अभियान जारी
-दुर्ग। जिले में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने–धमकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और चापड़ जैसे धारदार हथियार जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
🔹 थाना सुपेला क्षेत्र – तीन आरोपी गिरफ्तार थाना सुपेला पुलिस ने कोसा नगर मराठी मोहल्ला, आर.के. मैदान स्लॉटर हाउस के पास और राजीव नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद रियाज खान उर्फ छोटू, भोला गायकवाड़ और रोशन यादव को गिरफ्तार किया।तीनों आरोपी लोहे के चापड़ और चाकू लेकर लोगों को डराते-धमकाते पाए गए। मौके से सभी को पकड़ा गया और उनके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए गए।इनके खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।—
🔹 थाना वैशाली नगर – दो आरोपी हथियार सहित पकड़े गएइसी तरह थाना वैशाली नगर क्षेत्र में किशन यादव और शेख आरिफ (निगरानी बदमाश) धारदार चाकू लेकर आम लोगों को धमकाते पाए गए।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू जब्त किया गया और आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर जेल दाखिल किया गया।
🔹 थाना अंडा क्षेत्र – ग्राम निकुम से एक आरोपी गिरफ्तारथाना अंडा क्षेत्र के ग्राम निकुम में आरोपी डोमेन्द्र कुमार शेण्डे को धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते-धमकाते हुए पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।–
बीएनएसएस धारा 170 के तहत 32 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में अशांति फैलाने वाले तत्वों पर कार्रवाई की है।कुल 20 मामलों में 32 आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।इनमें –उतई से 9 आरोपी,पद्मनाभपुर से 5,अंजोरा व नंदिनी नगर से 4-4,मोहन नगर व खुर्सीपार से 2-2,नगपुरा, भिलाई नगर, नेवई, स्मृतिनगर, रानीतराई व अंडा से 1-1 आरोपी शामिल हैं।
🔹 धारा 25-27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी1. मोहम्मद रियाज खान उर्फ छोटू, कोसा नगर सुपेला2. भोला गायकवाड़, कृष्णा नगर सुपेला3. रोशन यादव, राजीव नगर सुपेला4. किशन यादव, जवाहर नगर वैशाली नगर5. शेख आरिफ, निगरानी बदमाश, वैशाली नगर6. डोमेन्द्र कुमार शेण्डे, ग्राम निकुम, अंडा-
दुर्ग पुलिस की सख्त चेतावनीदुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने या आम नागरिकों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
