छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन के तत्वाधान में महाबंद चक्काजाम शुरू

छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन के तत्वाधान में महाबंद चक्काजाम शुरू 25 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन आंदोलन

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ के ड्राइवरों ने अब अपनी आवाज़ बुलंद कर दी है। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन के बैनर तले प्रदेशभर के चालक समुदाय ने 25 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन महाबंद और चक्काजाम आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन की शुरुआत आज खरोरा से की गई है, जिसमें हज़ारों की संख्या में ट्रक, बस, ऑटो, टैक्सी और अन्य कमर्शियल वाहन चालक शामिल हुए।

ओडिशा सरकार द्वारा ड्राइवर सुरक्षा से संबंधित मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ के चालक समुदाय ने राज्य सरकार से भी वही अपेक्षा जताई है। संगठन ने कहा है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी जनआंदोलन में तब्दील हो जाएगा।

संगठन की अपील:छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन ने राज्य सरकार से कहा है किहम सड़क पर सिर्फ वाहन नहीं चलाते, प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धुरी हैं। हमारी मांगें किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि हर उस ड्राइवर के जीवन, सम्मान और सुरक्षा के लिए हैं जो दिन-रात सड़कों पर मेहनत करता है।”संगठन ने यह भी कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और जनहितकारी रहेगा, लेकिन जब तक सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?