दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना कोतवाली पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात गया नगर कोस्टा तालाब के पास संचालित जुए के बड़े फड़ पर दबिश देकर 39 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में की गई।पुलिस दल के पहुंचते ही मौके पर घेराबंदी कर ताशपत्ती के साथ चल रहे जुए को रोकते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

जुआ खेलते मिले सभी 39 आरोपियों से कुल 9,25,200 रुपये नगद, 43 मोबाइल फोन तथा 4 नग ताशपत्ती बरामद कर जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 584/2025 के तहत धारा 4, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार भागवत देशमुख (63), निवासी गया नगर, अपने घर में लंबे समय से यह अवैध जुए का फड़ चला रहा था। दबिश के दौरान बड़ी संख्या में जुआरी ताशपत्ती में रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न क्षेत्रों—बोरसी, गंजपारा, पोटियाकला, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, अर्जुदा, राजीव नगर, भिलाई, शंकर नगर, उरला व अन्य इलाकों के लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी जारी रहेगी तथा ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?