सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त, 21 नवंबर से सभी लौटेंगे कार्य पर

सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त, 21 नवंबर से सभी लौटेंगे कार्य पर

दुर्ग जिले में सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई है। यह हड़ताल 3 नवंबर से लगातार जारी थी, जिसके कारण जिले में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी।

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारी संघों ने कलेक्टर दुर्ग, डीआरसीएस, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ हिर्देश शर्मा और सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप देशमुख की उपस्थिति में कृषक एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।21 नवंबर से नियमित कार्य पर वापसी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि सभी कर्मचारी 21 नवंबर 2025 से नियमित रूप से कार्य पर लौटेंगे और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

साथ ही हड़ताल अवधि के दौरान कर्मचारियों पर लगाए गए एस्मा के तहत एफआईआर, निलंबन, बर्खास्तगी एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाइयों को रद्द करने की मांग भी रखी गई।ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि यदि कोई कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटता है, तो उसे संबंधित कर्मचारी संघों से पृथक माना जाएगा और उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होगी।

इस निर्णय की सूचना जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।कर्मचारी संघ का मानना है कि प्रशासन यदि हड़ताल अवधि की दंडात्मक कार्रवाइयों को वापस लेता है, तो इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे धान खरीदी संचालन को और अधिक दक्षता के साथ पूरा कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?