BAKS यूनियन चुनाव : अमर सिंह अध्यक्ष, किशोर साहु महासचिव निर्वाचित कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार मिश्रा निर्विरोध विजयी

BAKS यूनियन चुनाव : अमर सिंह अध्यक्ष, किशोर साहु महासचिव निर्वाचितकोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार मिश्रा निर्विरोध विजयी

भिलाईनगर, 07 दिसंबर।बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) का आंतरिक चुनाव 7 दिसंबर को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी सुनील शर्मा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय चुनाव समिति की देखरेख में सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।अध्यक्ष पद की सीधी टक्कर अमर सिंह और निरंजन कुमार के बीच रही। कुल 820 मतदाताओं में से 68% ने मतदान किया।

इसमें अमर सिंह को 67% तथा निरंजन कुमार को 33% मत मिले और अमर सिंह विजयी रहे।महासचिव पद पर किशोर कुमार साहु ने 63% मत पाकर प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश मार्कोले (37%) को पराजित किया।कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार मिश्रा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके थे। दोनों प्रमुख पदों पर विजयी प्रत्याशी पहले राउंड से अंतिम राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रहे।

निर्वाचित पदाधिकारियों के सामने प्रमुख चुनौतियाँ

1. संगठन BAKS को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना।

2. बीएसपी व सेल प्रबंधन की कर्मचारी-विरोधी नीतियों का सभी मंचों पर विरोध।

3. विरोध कार्यक्रमों एवं आंदोलनों को लगातार आयोजित करना।

4. प्रबंधन के विरुद्ध जायज मुद्दों पर न्यायालय में मुकदमे दायर करना।

5. वेज रीविजन, एरियर, इंसेंटिव, बोनस व स्थानांतरण संबंधी मुद्दों पर संघर्ष तेज करना।

6. स्थानीय मुद्दों के समाधान हेतु बीएसपी प्रबंधन पर दबाव बनाना और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को तेज करना।

आगे चलकर निर्वाचित वर्किंग कमिटी अपने भीतर से उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपमहासचिव, उप कोषाध्यक्ष और सचिव का चुनाव करेगी, जिसमें वर्किंग कमिटी सदस्य ही मतदाता होंगे।—बयान“निर्वाचित पदाधिकारियों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है कि वे सदस्यों के भरोसे को कायम रखें।

लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि प्रतिनिधि जनता के मत से चुने जाते हैं। हमारी टीम ने निष्पक्ष चुनाव कराने का शत-प्रतिशत प्रयास किया, जिसमें हम सफल रहे।”— सुनील शर्मा, निर्वाचन पदाधिकारी, BAKS भिलाई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?