छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का तीसरा चरण आंदोलन शुरू : 29 से 31 दिसंबर तक जिलेभर में कलमबंद–कामबंद कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का तीसरा चरण आंदोलन शुरू : 29 से 31 दिसंबर तक जिलेभर में कलमबंद–कामबंद कार्यक्रम

रायपुर/दुर्ग।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीसरे चरण का जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। फेडरेशन ने कर्मचारियों से पूर्ण एकजुटता के साथ आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

फेडरेशन का कहना है कि “मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के तहत प्रदेश के नियमित कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगति समाधान और सेवा शर्तों में सुधार सहित कई महत्वपूर्ण माँगों को लेकर लगातार चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।

🔹 फेडरेशन की प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें1. केंद्र के समान वेतनमान और महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए।

2. DA का बकाया भुगतान GPF खाते में जमा किया जाए।

3. सभी कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान दिया जाए।

4. विभिन्न विभागों में लंबित वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाए।

5. समय-मान वेतनमान नियम बनाने और लागू करने की मांग।

6. नियमितीकरण एवं सेवा शर्तों में सुधार।

7. शिक्षकों की पदोन्नति व वरिष्ठता संबंधी लंबित मुद्दे हल किए जाएँ।

8. संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की नीति बने।

9. विभिन्न विभागों में लंबित भत्तों का भुगतान।

10. दिव्यांग कर्मचारियों के हित में विशेष नीति।

11. सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने की मांग।

🔹 आंदोलन के दौरान फेडरेशन की अपीलफेडरेशन ने सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारियों से कलमबंद–कामबंद आंदोलन का पूरी दृढ़ता से पालन करने का आग्रह किया है।

साथ ही 29 से 31 दिसंबर के बीच ब्लॉक स्तर पर रैली, धरना, ज्ञापन और विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।फेडरेशन ने कहा कि आंदोलन के सफल क्रियान्वयन हेतु सोशल मीडिया, स्थानीय माध्यमों और संगठनात्मक बैठकों के जरिए कर्मचारियों तक संदेश पहुँचाया जाएगा।

अंत में फेडरेशन ने कहा— “आइए संगठित होकर एक शक्तिशाली संदेश दें… वादा निभाओ, गारंटी लागू करो!”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?