फेडरेशन की संभागीय बैठक संपन्न, 29–31 दिसंबर को काम बंद–कलम बंद हड़ताल

फेडरेशन की संभागीय बैठक संपन्न, 29–31 दिसंबर को काम बंद–कलम बंद हड़ताल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग संभाग की संभागीय बैठक आज 13 दिसंबर 2025 को स्थानीय जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने की।

बैठक में प्रांतीय सचिव एवं दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पंकज पांडेय, शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज कुमार साहू, संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, संभागीय अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग विजय लहरे, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रूपेश पांडेय तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव अनुरूप साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में “मोदी की गारंटी” (विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए किए गए प्रमुख वादे) को लागू करने की मांग को लेकर 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आगामी 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित तीन दिवसीय निश्चित कालीन काम बंद–कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की गई।सभा में उपस्थित फेडरेशन से संबद्ध सभी कर्मचारी नेताओं ने एकमत होकर हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और आंदोलन की रणनीति पर सहमति बनाई।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव द्वारा दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?