जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग को मिला सशक्त नेतृत्व प्रीतपाल बेलचंदन पुनः अध्यक्ष बनाए गए

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग को मिला सशक्त नेतृत्व प्रीतपाल बेलचंदन पुनः अध्यक्ष, नरेश यदु उपाध्यक्ष नामांकित

दुर्ग। सहकारिता क्षेत्र में दुर्ग जिले के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान से अलंकृत प्रीतपाल बेलचंदन को एक बार फिर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नरेश यदु को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया गया है।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के बोर्ड की शक्तियों के प्रयोग हेतु छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49 (8) के अंतर्गत कलेक्टर, जिला दुर्ग को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया था।

इसी क्रम में, अधिनियम की धारा 49 (8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के प्रावधानों के अंतर्गत गठित समिति की बैठक दिनांक 15 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बैंक के बोर्ड की शक्तियों के संचालन हेतु प्रीतपाल बेलचंदन को अध्यक्ष एवं नरेश यदु को उपाध्यक्ष नामांकित किए जाने की अनुशंसा की गई।

सहकारिता को मिलेगा नया संबल प्रीतपाल बेलचंदन के अनुभव, दूरदर्शिता और सहकारिता के प्रति प्रतिबद्धता से बैंक की कार्यप्रणाली को नई गति मिलने की उम्मीद है।

उनके पुनः अध्यक्ष बनने से किसानों, स्व-सहायता समूहों और सहकारी संस्थाओं के हितों को मजबूती मिलने के साथ-साथ जिले की आर्थिक गतिविधियों को भी नया संबल प्राप्त होगा।यह निर्णय दुर्ग जिले में सहकारिता आंदोलन को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?