सशक्त ऐप से मिली बड़ी सफलता: नेवई पुलिस ने एक्टिवा चोरी का आरोपी दबोचा
त्वरित कार्रवाई में चोरी गया वाहन बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
दुर्ग/22 दिसंबर 2025। दुर्ग पुलिस के थाना नेवई पुलिस ने सशक्त ऐप से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर सायकल (एक्टिवा) चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी युवराज कुमार साहू (22), निवासी हल्बा भवन के पास, मोहारी मरौदा, नेवई ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13.12.2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे वह माही कोचिंग सेंटर, टंकी मरौदा में अपनी एक्टिवा क्रमांक CG-07-CG-9758 खड़ी कर पढ़ाई हेतु अंदर गया था।
रात्रि 09:40 बजे लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। आसपास तलाश के बावजूद वाहन नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग ₹40,000 मूल्य की एक्टिवा चोरी कर ली गई, जिसकी डिग्गी में दसवीं–बारहवीं की अंकसूची, जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड भी रखे थे।जांच व गिरफ्तारी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेही देवेंद्र कुमार श्रीवास उर्फ दादू को मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 22.12.2025 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से प्रार्थी का चोरी गया एक्टिवा वाहन बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, दुर्ग प्रस्तुत किया जा रहा है।कानूनी कार्रवाई अपराध क्रमांक: 411/2025धारा: 303(बी) बीएनएस आरोपी: देवेंद्र कुमार श्रीवास उर्फ दादू, उम्र 19 वर्ष, निवासी दल्लीराजहरा, जिला बालोद बरामदगी: एक्टिवा क्रमांक CG-07-CG-9758 सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम एवं आरक्षक क्र. 1605 रवि बिसाई का सराहनीय योगदान रहा।
