रिश्वतखोर कर्मचारी की सेवा समाप्त, 12 हजार रुपये लेते ACB ने पकड़ा था रंगे हाथ

रिश्वतखोर कर्मचारी की सेवा समाप्त, 12 हजार रुपये लेते ACB ने पकड़ा था रंगे हाथ

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गौतम सिंह आयम की शासकीय सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए उसे शासकीय सेवा से पृथक कर दिया है।गौतम सिंह आयम की पदस्थापना विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय वाड्रफनगर में सहायक ग्रेड कर्मचारी के पद पर थी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने उसे 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा होने के कारण उसके खिलाफ न्यायालय में प्रकरण चला।न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी कर्मचारी को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी।न्यायालय से सजा मिलने के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी की शासकीय सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।

कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?