नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नबीन से की भेंट, नए दायित्व के लिए दी बधाई

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नबीन से की भेंट, नए दायित्व के लिए दी बधाई

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नए दायित्व की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री नितिन नबीन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत प्रभावशाली और मार्गदर्शक रहा है।

उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम के कारण प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती मिली और भाजपा ने विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के ऊर्जावान और प्रेरक नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

अंत में मुख्यमंत्री श्री साय ने एक बार फिर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?