दुर्ग।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के नेतृत्व तथा प्रदेश नेतृत्वकर्ता दीपक राई, बृजेश चौबे एवं संभाग अध्यक्ष छगन साहू के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला इकाई का विस्तार करते हुए कुम्हारी ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।पुनर्गठन के दौरान जिला सलाहकार पद हेतु श्री विक्रम शाह ठाकुर को सर्वसम्मति से चुना गया, वहीं कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अजय यादव को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आगामी कार्ययोजना एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हित संरक्षण एवं एकजुटता को लेकर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
