दुर्ग | जामुल जिला दुर्ग में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.770 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी 2026 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड पर गांजा बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध रूप से गांजा बरामद किया गया, जिसे वे बेचकर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपीओमेश कुमार ठाकुर (22 वर्ष), निवासी रामनगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्गअमय गुप्ता (20 वर्ष), निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्गजप्त सामग्रीमादक पदार्थ गांजा – 1.770 किलोग्रामनगद राशि – ₹1500/-एक मोबाइल फोनइस कार्रवाई में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
