2 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा व नकद रकम जब्त

2 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा व नकद रकम जब्त

दुर्ग | 10 फरवरी 2026नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना भिलाई नगर पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा, बिक्री की रकम 10,800 रुपए तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन सहित कुल 1,70,800 रुपए की सामग्री जब्त की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्रीराम चौक, हुडको भिलाई क्षेत्र में एक युवक काले रंग के बैग में गांजा रखकर स्कूटी से घूमते हुए बिक्री करने की फिराक में है।

सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान सौरभ दीक्षित (21 वर्ष) निवासी पेपर चिल्ली बार के पास, कोहका, जिला दुर्ग के रूप में हुई।आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 20(B), 27(a) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं पर एंड-टू-एंड जांच जारी है।

जप्त सामग्री :अवैध मादक पदार्थ गांजा (कुल वजन 2 किलो 200 ग्राम)बिक्री रकम ₹10,800/-एक्टिवा स्कूटी एवं मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹1,70,800/-सराहनीय भूमिका :इस कार्यवाही में थाना भिलाई नगर एवं ACCU में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित व प्रभावी भूमिका सराहनीय रही।दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?