बिना NOC संचालित विश्वास क्लिनिक सील, गलत इलाज के आरोप

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : बिना NOC संचालित विश्वास क्लिनिक सील, गलत इलाज के आरोप

बिलाईगढ़। नगर में संचालित विश्वास क्लिनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई प्रफुल्ल रजक के निर्देश पर तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, विश्वास क्लिनिक का संचालन नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के बिना किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि क्लिनिक में नियमों की अनदेखी कर उपचार किया जा रहा था। साथ ही, क्लिनिक पर गलत इलाज करने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की और पाया कि क्लिनिक संचालन के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद मौके पर ही क्लिनिक को बंद कर सील कर दिया गया।वहीं क्लिनिक संचालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी मरीज का गलत इलाज नहीं किया है और वे सभी नियमों का पालन कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर उचित मंच पर अपनी बात रखने की बात कही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित क्लिनिक और स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और मानक इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?