उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी आतिथ्य में कवर्धा शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज जी के मूर्ति का अनावरण किया
कवर्धा स्थित वीर शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर नवनिर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक एवं उनकी प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी जी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
विधिवत् पूजा अर्चना कर शिवाजी महाराज जी के अदम्य मूर्ति का अनावरण किया गया और उनको याद किया गया। हिंदवी स्वराज के प्रणेता, राष्ट्रगौरव एवं अदम्य साहस के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की यह भव्य प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संस्कृति संरक्षण के अटूट संकल्प का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक चौक आने वाली पीढ़ियों को पराक्रम, सुशासन, नीति और धर्मरक्षा के आदर्शों से निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जीवन और उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना हमें अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है। यह प्रतिमा न केवल एक स्मारक है, बल्कि यह हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत है जो हमें अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है।”दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज जी की यह प्रतिमा हमारे शहर के लिए एक गौरव का विषय है। यह प्रतिमा न केवल एक स्मारक है, बल्कि यह हमारे शहर की पहचान भी है।
मैं इस अवसर पर सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रतिमा को संरक्षित करने में अपना योगदान दें और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनाएं।”इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए
