सरपंच के प्रयास से खपरी सिलोदा को मिली सौगात, आरडीसी प्लांट ने CSR मद से दी फर्नीचर सामग्री
खपरी सिलोदा। ग्राम पंचायत खपरी सिलोदा में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सराहनीय पहल सामने आई है। लगभग छह माह पूर्व सरपंच अनसूइया नारायण साहू के विशेष प्रयासों से सिलोदा स्थित आर डी सी प्लांट सिलोदा द्वारा अपनी सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से ग्राम के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर के लिए 10 नग कुर्सी, 10 नग बेंच एवं टेबल प्रदान किए गए।

इस सहयोग से विद्यालय एवं पंचायत स्तरीय बैठकों के संचालन में सुविधा बढ़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को परेशानी होती थी, जो अब काफी हद तक दूर हो गई है।ग्राम पंचायत खपरी सिलोदा ने आरडीसी प्लांट सिलोदा प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा और ग्राम विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।
