राज्यसभा के लिए फिर नामित हुईं फूलो देवी नेताम, भूपेश बघेल ने दी बधाई

राज्यसभा के लिए फिर नामित हुईं फूलो देवी नेताम, भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद Phulo Devi Netam को राज्यसभा चुनाव के लिए एक बार फिर उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “बस्तर की बेटी, ऊर्जावान नेत्री, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम जी को राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress द्वारा पुनः नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

”उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि फूलो देवी नेताम संसद के उच्च सदन में जनहित के मुद्दों को लेकर पहले की तरह ही मुखर रहेंगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए निर्णायक लड़ाई लड़ेंगी।फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी नेताओं ने भी इसे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?