छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का सम्मान, मुख्यमंत्री ने भेंट की टाटा सिएरा कार

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का सम्मान, मुख्यमंत्री ने भेंट की टाटा सिएरा कार

रायपुर, 14 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में टाटा सिएरा कार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियाँ अपनी प्रतिभा से देश और राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल अधोसंरचना के विस्तार से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों से सुदूर अंचलों के युवा भी खेलों से जुड़ रहे हैं और अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता से प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आकांक्षा सत्यवंशी के आत्मविश्वास और समर्पण की भी प्रशंसा की और भविष्य में भी टीम की सफलता की कामना की।इस अवसर पर आकांक्षा सत्यवंशी ने कहा कि विश्व कप जीतकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया स्नेह और प्रोत्साहन उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सम्मान उनके लिए यादगार पल है और यह उनके हौसले को और मजबूत करता है।उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत के उपलक्ष्य में टाटा मोटर्स द्वारा टीम से जुड़े खिलाड़ियों और सदस्यों को टाटा सिएरा एसयूवी भेंट की जा रही है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की निवासी आकांक्षा सत्यवंशी को भी यह सम्मान प्रदान किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?