पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.83 करोड़ रुपये

रायपुर/ प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम की राजधानी Guwahati से Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18 हजार 650 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की।इस अवसर पर Chhattisgarh के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में 498 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।राजधानी Raipur स्थित Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन प्रदेश के किसान भाइयों और बहनों के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को हर वर्ष तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो किसानों के परिश्रम के सम्मान का प्रतीक है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक इस योजना के तहत 11 हजार 283 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद किसानों को धान बोनस की राशि दी गई, जिसके तहत 13 लाख किसानों के खातों में 3 हजार 716 करोड़ रुपये सीधे अंतरित किए गए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।
धान खरीदी के बाद 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान सुनिश्चित किया गया है।उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि होली से पहले अंतरित की गई। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों की खेती को भी प्रोत्साहित कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए कृषि पंपों पर मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके लिए इस वर्ष के बजट में 5 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
इसके अलावा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अगले दो वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री Ramvichar Netam ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। उन्होंने किसानों से धान के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती पर भी ध्यान देने की अपील की, जिससे पानी की बचत होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
धरसीवां विधायक Anuj Sharma ने भी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, कृषि विभाग के संचालक राहुल देव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, बीज निगम के एमडी अजय अग्रवाल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
