जीवन दीप समिति के सदस्यों ने IPS चयनित अनुभव अग्रवाल को किया सम्मानित

जीवन दीप समिति के सदस्यों ने IPS चयनित अनुभव अग्रवाल को किया सम्मानित

दुर्ग। दुर्ग नगर के सिकोला भाटा निवासी प्रतिभाशाली युवा Anubhav Agrawal को भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) में चयन होने पर सम्मानित किया गया। अनुभव अग्रवाल, दिव्य दर्शन अग्रवाल के सुपुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में गौरव का माहौल है।अनुभव अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देने उनके निवास स्थान पर जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य Dilip Thakur तथा मानद सदस्य Prashant Dongavkar पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अनुभव अग्रवाल को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया गया कि अनुभव अग्रवाल ने Indian Institute of Technology Bombay से शिक्षा प्राप्त की है और अपनी मेहनत व लगन के बल पर IPS में स्थान हासिल कर दुर्ग नगर का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे GoldenSAC Bengaluru में वाइस चांसलर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दुर्ग कलेक्टर ने भी उन्हें सम्मानित कर बधाई दी और कहा कि ऐसे होनहार युवा जिले के लिए प्रेरणा हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?