ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात पुलिस दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, 149 लापरवाह वाहन चालकों पर चालान

ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात पुलिस दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, 149 लापरवाह वाहन चालकों पर चालान

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान 04 मई 2026 को सुबह 6 बजे से शुरू किया गया, जिसमें नशे में वाहन चलाने वालों और मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।अभियान के तहत नागिन दाई मंदिर अंडा, बसनी चौक धमधा, अहिवारा मोड़ मुरमुन्दा चौक, फुंडा चौक एवं मोतीपुर चौक अमलेश्वर सहित जिले के 5 प्रमुख पॉइंटों पर सघन जांच की गई।

जांच के दौरान 8 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।जांच में यह भी सामने आया कि कई मालवाहक वाहन चालक दिन के समय भी शराब सेवन कर वाहन चला रहे थे, जो सड़क सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक माना गया। इसके अलावा मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वाले 10 वाहन चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई।विशेष अभियान के दौरान कुल 149 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।

यातायात पुलिस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन न करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?