दुर्ग से जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा के लिए 50 पत्रकार रवाना, सांसद विजय बघेल ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग से जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा के लिए 50 पत्रकार रवाना, सांसद विजय बघेल ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दुर्ग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तीर्थ यात्रा के तहत सोमवार को दुर्ग से जगन्नाथ पुरी के लिए 50 पत्रकारों का दल बस के माध्यम से रवाना हुआ। इस यात्रा में पत्रकार साथी जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।तीर्थ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने अपने निवास कार्यालय से बस को हरी झंडी दिखाकर पत्रकारों के दल को रवाना किया।

इस दौरान पत्रकारों ने सांसद श्री बघेल को उनके जन्मोत्सव की बधाई भी दी।वहीं दुर्ग शहर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने भी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों को तीर्थ यात्रा के लिए मंगलकामनाएं और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं और ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक भ्रमण से आपसी सद्भाव और ऊर्जा मिलती है।इस यात्रा में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दुर्ग के विभिन्न ब्लॉकों—पाटन, अमलेश्वर, अंडा, उतई, अहिवारा, कुम्हारी, धमधा तथा दुर्ग शहर से पत्रकार साथी शामिल हुए हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने इस तीर्थ यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल के प्रति विशेष आभार और कृतज्ञता व्यक्त किया।तीर्थ यात्रा में प्रमुख रूप से संघ के जिला अध्यक्ष ललित साहू, जिला महासचिव ईश्वर साहू, जिला सचिव रोशन सिंह बंभोले, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, संरक्षक वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, जिला कार्यकारी सदस्य अखिलेश साहू, अश्वनी जांगड़े, जिला मीडिया प्रभारी रवि सेन, जिला सह सचिव करण ताम्रकार, शहर अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, धमधा ब्लॉक से निकेत ताम्रकार, अमलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष करण साहू सहित कई पत्रकार साथी शामिल हैं।

इसके अलावा रुपेश साहू, घनश्याम साहू, सीपी सिन्हा, कैलाश साहू, जीवन नाटक, हरीश वर्मा, रामजी निर्मलकर, दुर्गेश कुमार, संजय साहू, उदय साहू, राम साहू, मुकेश देवांगन, आकाश सोनी, तरुण हरिहारनो, दिलीप, साकेत श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, धूलेश्वर साहू, सुधीर ताम्रकार, खिलेन्द्र साहू, लक्ष्मण साहू, अश्वनी साहू, गोविंद सुरेश सोनकर, होरी साहू, परसराम साहू, श्रवण साहू, महेश, राजू लाल, खिलेश गंजीर सहित सभी ब्लॉकों के पत्रकार साथी इस यात्रा में शामिल हुए।तीर्थ यात्रा को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करने की बात कही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?