निगम का एक्शन मोड: बकायादारों पर सख्ती, नल कनेक्शन काटने की तेज कार्रवाई
दुर्ग | 28 मार्च /नगर पालिक निगम दुर्ग अब बकायादारों के खिलाफ पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व वसूली अभियान में जबरदस्त तेजी आई है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वालों पर अब सीधे कार्रवाई की जा रही है।राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर के मार्गदर्शन में निगम की टीम लगातार वार्डों में पहुंचकर बकाया वसूली कर रही है। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 49 में बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने दो बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन काट दिए।
जे.एन. मेहता पर ₹46,510
आर.एस. कोचर पर ₹1,04,272 लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम ने यह सख्त कदम उठाया।कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक संजय मिश्रा, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, अतिक्रमण प्रभारी परमेश्वर कुमार सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
निगम की चेतावनी:निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बकाया नहीं चुकाने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
आयुक्त की अपील:आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर करों का भुगतान करें और निगम के विकास कार्यों में सहयोग दें। बार-बार सूचना और समझाइश के बावजूद बकाया नहीं चुकाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।
:नगर निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर वार्ड में बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसलिए बेहतर यही है—समय पर टैक्स जमा करें, कार्रवाई से बचें।
