दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, 30 मार्च 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खुर्शीपार पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 8 लाख 65 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को खुर्शीपार क्षेत्र स्थित मिनी स्टेडियम के पास सुलभ शौचालय के समीप अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 43.14 ग्राम हेरोइन, 3,640 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये) जब्त किए गए। इस तरह कुल 8,90,940 रुपये की संपत्ति बरामद की गई।इस मामले में थाना खुर्शीपार में अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21(क) और 27(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अमृतसर से जुड़ा तारगिरफ्तार आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी पंजाब के अमृतसर का निवासी है, जो दुर्ग में नशे की सप्लाई चेन से जुड़ा हुआ था। इससे अंतरराज्यीय नेटवर्क की पुष्टि होती है।गिरफ्तार आरोपीपुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें विजय सिंह (26 वर्ष, अमृतसर), मीर नौशाद अली (26 वर्ष, दुर्ग) और सुरेंद्र क्षत्रिय (23 वर्ष, दुर्ग) शामिल हैं।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में उप निरीक्षक देवलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक तुलसीराम विझेकर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी
