दुर्ग को मिली बड़ी सौगात: केनाल रोड निर्माण के लिए 6.64 करोड़ की स्वीकृति

दुर्ग को मिली बड़ी सौगात: केनाल रोड निर्माण के लिए 6.64 करोड़ की स्वीकृति

दुर्ग। शहर के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्ग में केनाल रोड निर्माण के लिए 6 करोड़ 64 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।प्रस्तावित केनाल रोड साइंस कॉलेज के पास से ग्रीन चौक तक बनाया जाएगा। लगभग 1100 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी यह सड़क दुर्ग की पहली केनाल रोड होगी, जो शहर के यातायात तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह मार्ग एक वैकल्पिक रास्ते के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे प्रमुख सड़कों पर भार कम होगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही, इस परियोजना से आसपास के क्षेत्रों के शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।गौरतलब है कि यह मांग लंबे समय से लंबित थी। बीते वर्ष मुख्यमंत्री के दुर्ग प्रवास के दौरान तत्कालीन विधायक गजेन्द्र यादव ने इसका प्रस्ताव रखा था, जिस पर अब अमल करते हुए वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है।मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग का समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। केनाल रोड बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और वित्त विभाग का आभार जताया।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

केनाल रोड जैसी परियोजनाएं शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगी।इस स्वीकृति के बाद नगर निगम पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस सड़क के बनने से भिलाई की ओर से आने वाले वाहन सीधे ग्रीन चौक पहुंच सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी और यातायात अधिक सुरक्षित

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?