“पुलिस जन मित्र योजना” की शुरुआत: दुर्ग पुलिस का जनसहभागिता से सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

“पुलिस जन मित्र योजना” की शुरुआत: दुर्ग पुलिस का जनसहभागिता से सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

दुर्ग, 21 अप्रैल 2026। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना सुपेला एवं खुर्सीपार क्षेत्र में “पुलिस जन मित्र योजना” का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद, विश्वास और सहयोग को बढ़ाना है, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना के तहत नागरिकों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सूने मकानों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।जन-जागरूकता के लिए पोस्टर, मार्गदर्शिका और विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इसके जरिए नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर 1930 (साइबर फ्रॉड), 1091 (महिला सुरक्षा), 1933 (नशा नियंत्रण) और 1033 (यातायात सहायता) की जानकारी दी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इससे आपात स्थितियों में त्वरित सहायता, बेहतर समन्वय और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।कार्यक्रम के सफल संचालन में थाना सुपेला और खुर्सीपार के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क स्थापित कर लोगों को जागरूक किया।दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस योजना से जुड़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?