महेंद्र साहू को बदनाम करने की साजिश का आरोप, तहसील साहू संघ पाटन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

महेंद्र साहू को बदनाम करने की साजिश का आरोप, तहसील साहू संघ पाटन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पाटन (दुर्ग)। तहसील साहू संघ, पाटन ने अपने पदाधिकारी महेंद्र साहू के खिलाफ कथित रूप से चलाए जा रहे दुष्प्रचार को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ का आरोप है कि चुनाव में पराजित कुछ लोग व्यक्तिगत द्वेष के चलते समाचार माध्यमों का सहारा लेकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।संघ के पदाधिकारियों ने जारी बयान में कहा कि महेंद्र साहू समाज के सक्रिय और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं, जिनके खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें प्रकाशित कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ तथाकथित पत्रकार भी शामिल हैं, जो बिना पुष्टि के एकतरफा खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।तहसील साहू संघ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास कोई ठोस प्रमाण है, तो उसे सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार का दुष्प्रचार बंद नहीं हुआ, तो सामाजिक स्तर के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।संघ ने आगे कहा कि 25 और 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के बाद भी यदि षड्यंत्र जारी रहा, तो समाज संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

संघ के पदाधिकारियों ने दावा किया कि साहू समाज पूरी तरह एकजुट है और ऐसे प्रयासों से उसकी एकता को कमजोर नहीं किया जा सकता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?