किश्त नहीं पटाने वालों से आयुक्त की सीधी बातचीत, आवास निरस्तीकरण रोकने पहल

किश्त नहीं पटाने वालों से आयुक्त की सीधी बातचीत, आवास निरस्तीकरण रोकने पहल

दुर्ग, 23 अप्रैल 2026।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। एएचपी (AHP) घटक के ऐसे हितग्राही, जिन्हें आवास आवंटित हो चुका है लेकिन वे समय पर किश्त जमा नहीं कर पा रहे हैं, उनसे सीधे संवाद कर समाधान निकालने का प्रयास किया गया।गुरुवार को निगम के डाटा सेंटर में आयोजित बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने हितग्राहियों से आमने-सामने चर्चा की।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा एवं सहायक अभियंता संजय ठाकुर सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।बैठक में आयुक्त ने हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें समय पर किश्त भुगतान करने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका आवास निरस्त होने से बचाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर भुगतान ही योजना का लाभ सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।बैठक में 50 हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 35 उपस्थित हुए। कई हितग्राहियों ने लोन से जुड़ी परेशानियां, तो कुछ ने आर्थिक स्थिति और भुगतान में आ रही कठिनाइयों को साझा किया।आयुक्त ने सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

संवाद और समझाइश का सकारात्मक असर भी देखने को मिला—अधिकांश हितग्राहियों ने जल्द ही अपनी लंबित किश्त जमा करने की सहमति जताई।निगम प्रशासन ने भी आश्वस्त किया है कि हितग्राहियों को सहयोग देने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?