दुर्ग से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं का भव्य प्रस्थान, आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना के तहत आज दुर्ग जिले से श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्ग रेलवे स्टेशन से “आस्था स्पेशल ट्रेन” के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं को भेजा गया। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर भक्ति, उत्साह और श्रद्धा के माहौल से गूंज उठा।
महापौर ने दिखाई हरी झंडी, किया आत्मीय स्वागतकार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। महापौर ने कहा कि यह योजना आमजन को भगवान श्रीराम के दर्शन का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
श्रद्धालुओं ने जताया आभारयात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस पहल से समाज के हर वर्ग को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन का लाभ मिल रहा है।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूदइस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर, निशांत यादव, गौतम साहू सहित रेलवे विभाग के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
