परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

खैरझिटी पुराना, 30 अप्रैल 2026 — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी पुराना में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा उत्साहपूर्वक की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, उपसरपंच श्री अवधेश जायसवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक ठाकुर द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।परीक्षा परिणाम में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। वहीं बोर्ड कक्षाओं के परिणाम भी सराहनीय रहे।कक्षा 10वीं में कु. योगेश्वरी (पिता – राजेंद्र प्रसाद) ने 91.34% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में नारायण साहू (पिता – हजारी साहू) ने 91.4% अंक अर्जित कर न केवल कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिले की टॉप-10 सूची में भी स्थान बनाकर विद्यालय, परिवार एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?