सुशासन तिहार-2026: आयुक्त ने शिविर स्थल का किया निरीक्षण
1 मई को पंचशील नगर में लगेगा विशेष शिविदुर्ग, 30 अप्रैल।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1 मई से 23 मई 2026 तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्धारित तिथियों पर प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाए जाएंगे।
इसी क्रम में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ पंचशील नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तावित शिविर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी तथा सलीम मोहम्मद सिद्दीकी सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शिविर में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, कूलर, टेंट और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आसानी से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।
1 मई को यहां लगेगा शिविर स्थान: चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर, दुर्ग दिनांक: 1 मई 2026 (शुक्रवार)इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 13 तथा 56 एवं 57 के नागरिकों के लिए एक साथ विशेष जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। कुल 15 वार्डों के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर मौके पर ही समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
नागरिकों से अपीलनगर पालिक निगम दुर्ग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
