धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना पर कांग्रेस का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना पर कांग्रेस का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

दुर्ग। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के साथ हुई लूट की घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश साहू ने कहा कि यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसलों का बड़ा उदाहरण है।मुकेश साहू ने बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या, लूट, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल निर्मित हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है।उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता और विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तब आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यह स्थिति राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता को उजागर करती है।कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे और बयानबाजी करने में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को सामने ला रही हैं।मुकेश साहू ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, अपराधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित किया जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?