आ.भा.वि.प. द्वारा रामचंद्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बैकुण्ठपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

आ.भा.वि.प. द्वारा रामचंद्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बैकुण्ठपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

कोरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (आ.भा.वि.प.) जिला कोरिया की बैकुण्ठपुर इकाई द्वारा रामचंद्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बैकुण्ठपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक नरेश सोनी, विद्यार्थी परिषद के जिला विद्यार्थी विस्तारक अशोक यादव, जिला संयोजक बलबीर पुषाम, पर्यावरण गतिविधि प्रमुख अभिषेक साहू, नगर मंत्री नीरज, सह मंत्री आरुषि साहू, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभांश सैनी, महाविद्यालय प्रभारी एवं डीन प्रदीप गुप्ता, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण, भूमि एवं जल स्तर में हो रही गिरावट तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन आ.भा.वि.प. के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।अंत में सभी उपस्थितजनों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?