केंद्रीय जेल जगदलपुर में एक और कैदी की मौत, 10 दिनों में तीसरी घटना से उठे सवाल
जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर में एक बार फिर एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सजायाफ्ता बंदी सुधु कश्यप की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों के भीतर केंद्रीय जेल में यह तीसरी कैदी मौत है।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल प्रबंधन की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इससे पहले भी दो अन्य कैदियों की मौत हो चुकी है। अब तीसरे बंदी की मौत के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल मौत के कारणों और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
