पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंसी का वनांचल प्रवास(वरिष्ठ जन सम्मान के तहत लोगों से मिले
कोदवा गोडान/ पंडरिया के पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव श्री मोतीराम चंद्रवंशी गत दिवस वनांचल क्षेत्र में अपने निजी प्रवास के दौरान प्रधान मंत्री श्री नरेंद्रमोदी व उनकी सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवम वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम के तहत जहां अंचल के ग्राम कामठी एवम मुनमुना में वरिष्ठ ग्रामीणों और समाज प्रमुखों से भेंट कर उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।
मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के अलावा देशहित की तमाम नीतियों और ऐतिहासिक विकास कार्यों से संबंधित पत्रक भेंट कर इनके होने वाले दूरगामी प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला वहीं वे ग्राम डालामऊहा एवम मंगली में आयोजित दशगात्र तथा जन्मोत्सव कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर ग्रामीणों से बातचीत की !श्री चंद्रवंशी ने ग्राम डालामौहा में हरिसिंह टेकाम के घर आयोजित दशगात्र में पहुंचकर मृत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया ।
इसके बाद वे ग्राम मंगली में भाजपा कार्यकर्ता कुमार मरकाम के निवास पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशु को अपनी आत्मीय शुभकामनाओं के साथ दीर्घायु और सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और खेती किसानी की स्थिति पर चर्चा की।मंगली से वापसी के दौरान पूर्व संसदीय सचिव श्री चंद्रवंशी ग्राम कोदवा गोडान पहुंचे। यहाँ उन्होंने वरिष्ठ जन सम्मान के तहत पत्रकार रविनंदन पांडेय के निवास पर सौजन्य मुलाकात कर उनके परिवार जनों से आत्मीय चर्चा की।
इस अवसर पर पप्पू धुर्वे,तुकेश चंद्रवंशी,रिद्धराम श्याम (मुनमुना), छुन्नी साहू, दीशी साहू,छीरपानी,कुमार कश्यप, गनपत सिंह करचाम,राजू साहू कुमार मरकाम, अमृत साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
