भविष्य निधि से राशि निकालने के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 ACB के हत्थे चढ़ा

भविष्य निधि से राशि निकालने के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 ACB के हत्थे चढ़ा

दुर्ग। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को दुर्ग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार, विभाग में पदस्थ चपरासी नंद कुमार कामड़े ने अपने भविष्य निधि (GPF) खाते से राशि निकालने के लिए आवेदन किया था।

आरोप है कि इस कार्य को कराने के एवज में सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

साथ ही मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?