शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – तीन शातिर तस्कर धराए, 30 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त

शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – तीन शातिर तस्कर धराए, 30 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त

दुर्ग / नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपेला थाना चौकी स्मृति नगर पुलिस ने शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश और बस्तर से जुड़े तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 48 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब, दो लग्जरी कारें, 4 मोबाइल फोन सहित लगभग ₹30.52 लाख की संपत्ति जब्त की है।

20 पेटी एप्पी फ्रीज बन गई पुलिस की चाल – इनोवा देखकर जाल में फंसे तस्कर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मृति नगर के एक किराए के मकान में दबिश दी, जहां आरोपी शौर्य सिंह पकड़ा गया। उसके कब्जे से 46 पेटी गोवा शराब बरामद की गई, जिसे मध्यप्रदेश से लाकर बस्तर में बेचने की योजना थी।

इसके आधार पर थाना सुपेला में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

END TO END प्लानिंग से दूसरे दो आरोपी भी चढ़े हत्थेपुलिस ने शौर्य सिंह को साथ लेकर कालीमाटी, लांजी रोड भेजा और इनोवा में 20 पेटी एप्पी फीज रखकर जाल बिछाया। तय प्लान के तहत आरोपी रामनिवास रावत वहां पहुंचा और जैसे ही गाड़ी की चाबी लेने आगे बढ़ा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।इसके बाद पुलिस ने कोण्डागांव जाकर शौर्य सिंह की मदद से एक और आरोपी तुलसीराम सेठिया को भी इनोवा के पास बुलवाया। वह भी पुलिस के जाल में फंस गया।

पूछताछ में उसने एक सप्ताह पहले शौर्य सिंह से 30 पेटी शराब खरीदी थी, जिसमें से 02 पेटी शराब उसके घर से जब्त की गई।

इनकी रही अहम भूमिका:उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, प्रआर अनुप सिंह, आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल परगनिहा, निरीक्षक तापेश नेताम (सायबर थाना प्रभारी दुर्ग रेंज), निरीक्षक हर्ष धुरंधर (थाना प्रभारी भानपुरी, बस्तर) की संयुक्त टीम ने पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी:1. शौर्य सिंह, सेक्टर-07, दुर्ग2. रामनिवास रावत, थाना पुरानी छावनी, ग्वालियर (म.प्र.)3. तुलसीराम सेठिया, लोहंडीगुड़ा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर👉 पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और फरार साथियों की तलाश जारी है।➡️ इस कार्रवाई से दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों को कड़ा संदेश दिया है कि नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?